आपसी रंजिश में एक व्यक्ति घायल,इलाज के दौरान मृत्यु : दुबहड़ थाना के नगवा गांव में बीती रात दो पट्टीदारों के मारपीट में एक व्यक्ति घायल,इलाज के दौरान मृत्यु,नामज़द गिरफ्तार
Ajay Mishra
Mon, Aug 3, 2026
बलिया। दुबहड़ थाना अन्तर्गत नगवा गांव के राजदेव पाठक पुत्र राम केवल पाठक उम्र करीब 58 वर्ष अपने पड़ोसी काशी यादव के दरवाजे पर बीती रात 8 बजे बैठे थे कि उनके पट्टीदार व पड़ोसी उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहर पाठक उम्र 35 वर्ष पुरानी रंजिश को लेकर वाद-विवाद कर लाठी से वार किया गया जिससे राजदेव पाठक घायल हो गये। उन्हें तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु परिवारीजन द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुबहड़ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामित अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पुलिस कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है, लॉ एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
