BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

श्रावण मास के भक्तिमय पर्व और शिवालयोंमें भींड़को देखते हुए पुलिस गश्त : शहर कोतवाली क्षेत्र में पर्व-त्यौहार को देखते हुए शिवालय और मिश्रित आबादी क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त

Ajay Mishra

Mon, Aug 3, 2026

बलिया। आगामी त्यौहार श्रावण मास के दृष्टिगत प्रमुख शिव मंदिरों/शिवालयों व कावड़ियों/श्रद्धालुओं व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र शहर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे त्यौहारों में शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक पीआरओ उ0नि. कौशल कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें