BREAKING NEWS

आज के लोकतंत्र में अब अनशन,विरोध प्रदर्शन और अपनी बात को सुनाने बताने का मजबूत हथियार अनशन भी फेल,मरने की भी सुनवाई नहीं

गिरफ्तार किया,गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर हथियार बरामद,पुलिस ने विधिक कारवाई कर न्यायालय भेंजा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न,हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

परिवहन मंत्री दया शंकर ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट और दो मार्गॊ का किया शिलान्यास,अन्य नेता भी रहे उपस्थित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल योजना की जानकारी दी ग ई

Advertisment

मनियर पुलिस की शानदार सफलता : अपहृत बच्चे को शीघ्र ही बरामद कर लिया

Ajay Mishra

Wed, May 21, 2025

बलिया। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मात्र कुछ घंटों के भीतर ही गुम हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर, बच्चे को उसके परिजनों को किया गया सकुशल सुपुर्द ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.05.2025 को मनियर कस्बा से एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 03 वर्ष की गायब होने की प्राप्त सूचना पर तत्काल तत्परता पूर्वक मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 रामकेर यादव, म0का0 संगीता तिवारी द्वारा सोशल मीडिया सेल, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लैटफार्म, डिजिटल वालंटियर ग्रुप्स, सभी थाना ग्रुप्स, चौकी प्रभारी ग्रुप्स की मदद लेते हुए सर्च ऑपरेशन चलाकर मात्र कुछ घंटों के भीतर ही 03 वर्षीय गुम हुए बच्चे को ग्राम चन्दूपाकड़ चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

बच्चे के परिजन द्वारा मनियर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया ।

बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 रामकेर यादव थाना मनियर बलिया

2. म0का0 संगीता तिवारी थाना मनियर बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें