नरही पुलिस और साईबर टीम ने ठगी कर निकाले गये धनराशि को कराया वापस : अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता के खाते से ठगी कर निकाले गये धन को कराया गया वापस
Ajay Mishra
Thu, Aug 6, 2026
बलिया। पीड़िता/ आवेदिका कुमारी बिनती पत्नी लक्ष्मण निवासी अंजोरपुर थाना नरही जनपद बलिया के बैंक खाते से दिनांक- 09.10.2025 को रु0- 15000/- का फ्राड किया गया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता/आवेदिका उपरोक्त द्वारा NCRP व थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराया गया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नरही साईबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी की गई धनराशि रु0-15000/- रुपये होल्ड कराया गया तथा माननीय न्यायालय के तहत होल्ड धनराशि 15000/- रुपये को दिनांक 06.08.2026 को आवेदिका उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया है ।
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदिका/पीड़िता उपरोक्त द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना नरही पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई ।
बरामद कराने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 महेन्द्र रावत प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क थाना नरही, बलिया, क0आ0 ग्रेड-बी धर्मेन्द्र मौर्या, हे0का0 इन्द्रजीत यादव,का0 सुनील यादव,म0का0 अंकिता द्विवेदी थाना नरही, बलिया
विज्ञापन
