BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने दो इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन किया रवाना : सभी सुविधाओं से सुसज्जित दो दो पहिया वाहनों को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशानुसार प्रेदश में यातायात व्यवस्था को आधुनिकीकरण व उ0प्र0 सड़क सुरक्षा योजना के तहत के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के अनुमोदन के पश्चात् यातायात निदेशालय द्वारा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रदेश के जनपदों को आधुनिक उपकरणों से युक्त चार पहिया व दो पहिया इण्टरसेप्टर वाहनों का आवंटन किया गया है, प्रेदश के 25 जनपदों को 02-02 इण्टरसेप्टर चार पहिया वाहन व 31 जनपदों को 02-02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन का आवंटन किया गया है।

इसी क्रम में जनपद बलिया को आवंटित 02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन का आज पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपने कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । आधुनिक सुविधाओं से युक्त इण्टरसेप्टर वाहन जनपद में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगा व जनपद में लापरवाही से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद करेगा।

*इण्टरसेप्टर वाहन से

ओवरस्पीडिंग की रोकथाम/प्रवर्तन की कार्यवाही,यातायात उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही,मादक दृव्यों का सेवन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश लगाना, रैश ड्राइविंग व स्टंटबाजी पर अंकुश लगाना,ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम, जाम की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से जाम स्थल पर पहुंचकर जाम को तत्काल हटाना व यातायात को सुगम व सुचारू करना और अति विशिष्ठ महानुभावों महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उ०प्र० की फ्लीट हेतु ।

उक्त इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System), ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर, लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग जनपद के प्रमुख मार्गों, नगर क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थानों पर ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना), रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषणकारी वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों, Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत जनपद के चिन्हित दुर्घटना क्षेत्र संभावित स्थलों पर विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी लाइन/ट्रैफिक सुश्री मंजरी राव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ निरीक्षक श्री चन्द्रभास्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक श्री अनवर अली व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें