BREAKING NEWS

उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में विधिक सहायता शिविर

थाना खेजुरी पुलिस ने गाय व बछड़े के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी गहराशोक व्यक्त किया और दी श्रद्धांजलि

उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज के तत्वावधान में जागरुकता शिविर आयोजित

अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता के खाते से ठगी कर निकाले गये धन को कराया गया वापस

Advertisment

हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय में जागरुकता शिविर आयोजित : उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज के तत्वावधान में जागरुकता शिविर आयोजित

Ajay Mishra

Thu, Aug 6, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में गुरुवार को हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय, चितबड़ागांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल डॉ. हंसराज तिवारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर तथा वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, शिकायत निवारण तंत्र एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी छात्र- छात्राओं को जागरूक किया। डॉ॰ तिवारी ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। विशेष रूप से युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर समाज में लैंगिक समानता, महिला सम्मान तथा न्यायपूर्ण वातावरण की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विधिक सेवाएं पहुंचाने के लिए नालसा द्वारा एलएसएमएस पोर्टल तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से घर बैठे भी निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मात्मानंद, विभागाध्यक्ष शौकत खान, श्री अभय कुमार श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधिक जागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें