BREAKING NEWS

सांसद नीरज शेखर और विधायक केतकी सिंह को ज्ञापन देकर की मांग

मेरा युवा भारत बलिया,जिला गंगा कमेटी और आरटीके ने संयुक्त रुप से चलाया अभियान

ब्लाक स्तरीय शिविर में स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण के साथ किया गया जागरुक

बेटियाँ अभिशाप नही वरदान हैं, उत्सव और हर्ष के साथ इनका आना/ जन्मदिन मनाएं

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी,एस पी ने किया महिला/बालिकाओं को जागरुक

Advertisment

ब्रिज कोर्स को उत्तीर्णांक से मुक्ति दिलाने की किया मांग : सांसद नीरज शेखर और विधायक केतकी सिंह को ज्ञापन देकर की मांग

Ajay Mishra

Thu, Oct 1, 2026

बलिया। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत ब्रिज कोर्स प्रशिक्षु अध्यापकों ने सासंद/विधायक को ज्ञापन सौंप कर पासिंग मार्क्स की बाध्यता समाप्त कर ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में में कराने का किया अनुरोध किया है।

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 69000 शिक्षक भर्ती के बी.एड. योग्यताधारी शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क की बाध्यता हटाने एवं इसे केवल एक विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण करने के संबंध में सांसद राज्यसभा नीरज शेखर जी एवं विधायक बांसडीह केतकी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा ।

इस ज्ञापन के माध्यम से बी.एड. शिक्षकों ने ब्रिज कोर्स की विसंगतियों यथा पासिंग मार्क की बाध्यता, स्कूल समयावधि में प्रशिक्षण कार्य,जनगणना,अध्यापन कार्य एवं अन्य विभागीय कार्यों के साथ तारतम्य न बैठाकर ज़बरन इसकी बाध्यता से मुक्ति का आग्रह किया गया है।

सांसद ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन में उल्लेखित बिंदुओं से सहमति जताते हुए इसके सम्बन्ध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इससे छूट दिलाने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में विधायक बांसडीह केतकी सिंह जी ने मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ ही शासन के आला अधिकारियों तक ज्ञापन के प्रमुख बिन्दुओं के समाधान के लिए व्यतिगत रूप से मुलाकात कर पैरवी कर मुक्ति दिलाने आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया प्रभारी,अटेवा,बलिया) ,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अग्निवेश तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह,संकेश यादव,अमित कुमार सिंह,प्रमोद ,धीरज, निखिलेश, रौशन असगर,शिव जी,विनय,राकेश,संतोष सैयद,अशोक,अजय आदि कार्यरत शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें