BREAKING NEWS

धार्मिक और उल्लास साथ निकली ठाकुरजी की शोभा यात्रा

विभिन्न कारणों से बन्द लावारिस हालत में पड़ी मोटरसाईकिल की नीलामी कल होगी

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के तेरहवीं में होगें शामिल

गाधी के विचारो को अपना कर गांवो को बनाएं मजबूत,DM

सांसद नीरज शेखर और विधायक केतकी सिंह को ज्ञापन देकर की मांग

Advertisment

वाराणसी जोन की 30वीं अन्तर्जनपदीय वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्तर एवं : साइक्लिंग प्रतियोगिता 2026 का पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उदघाटन,पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया

बलिया। सभी संभ्रांत खिलाड़ियों को खेल को पूरी निष्पक्षता, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ने कहा, "खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि पुलिस विभाग की व्यस्त दिनचर्या के बीच तनावमुक्ति और टीम भावना (Team Spirit) को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। वाराणसी जोन की अंतर जनपदीय स्तर की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस बहुप्रतीक्षित क्लस्टर प्रतियोगिता में जनपद बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी, चन्दौली की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 03 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, हाफ एण्ड जम्प, शार्टपुट, हैमर तार गोला, जैवलिन थ्रो, डिसकस थ्रो, पोलवाल्ट, साइक्लिंग रेस व डिकैथनाल आदि) की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध और रेफरी व निर्णायकों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक बलिया श्री राम बेलास सहित विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, सम्मानित नागरिक और भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें