BREAKING NEWS

लखनऊ में 09 सितम्बर से चल रहे धरने में बलिया से जायेगें कर्मी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

कोटेदारोने किया अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मान

बलिया पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न जगहों से गुम हुए कुल 107मोबाइल बरामद कर उसके स्वामियों को लौटाया,खिले चेहरे

परसिया ने सोनवानी को रोमांचक मुलाबले मे हराया

अभियुक्तों ने स्वीकार किया की जान से मारने की नियत से गोली चलाई

Advertisment

बलिया तो बागी बलिया है,यहां की उर्वरा भूमि की बेटी चित्रा IRAS बनी और : आई आर ए एस बनने के बाद अब सबसे बड़ी जांच एजेन्सी इनफोर्समेन्ट निदेशालय में उप निदेशक बनीं,चित्रा का हुनर ऐसा,रचा इतिहास

**IRAS अधिकारी चित्रा सिंह बनीं ED में उप निदेशक, चेन्नई से दिल्ली तक पहुंचा गांव का गौरव **

*बिनोद शर्मा पत्रकार की खास रिपोर्ट*

कर्णछपरा (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र में कर्ण छपरा की बहू ने देश की सबसे सशक्त जांच एजेंसी में पहुंचकर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया । भारतीय रेलवे लेखा सेवा की IRAS अधिकारी चित्रा जिनका काम अबतक रेलवे की न ई परियोजनाओं(न ई रेल लाईन बिछाने में धन का आंकलन करना,स्टेशन का अत्याधुनिक किया जाना उसपर कितना धन खर्च होगा उससे क्या फायदा होगा,यानि कि रेलवे के खर्चे पर नियंत्रण करना था)की वित्तीय मंजूरी देना या न देना था अब प्रवर्तन निदेशालय ED में उप निदेशक Deputy Director के प्रतिष्ठित पद को सुशोभित करेंगी। भारत सरकार, वित्त मंत्रालय के 02.07.2026 के आदेश से यह नियुक्ति प्रभावी हुई है। चित्रा इस उपलब्धि के साथ ED में सेवा देने वाली अपने क्षेत्र से पहली राजपत्रित अधिकारी बन गई हैं। वर्तमान में चित्रा तमिलनाडु के सेलम, चेन्नई में DFM यानी डिविजनल फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यह पद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS स्तर का होता है। अब तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर वे दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय में उप निदेशक लेवल 11 के पद पर रहकर देश की सेवा करेंगी। ED देश की मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा और आर्थिक अपराधों की जांच करने वाली सर्वोच्च एजेंसी है जिसकी जांच में पकड़े जाने पर साधारणतया जमानत नहीं ही मिलती है,अथार्त लम्बे समय तक जेल में ही रहना पड़ता है।

चित्रा स्व. जवाहर सिंह की बहू हैं और कमिश्नर पद पर कार्यरत सौरभ सिंह की पत्नी हैं। उनके इस चयन से पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है। गांव के शिक्षक व पत्रकार राजेश सिंह गुड्डू, शिक्षक सत्यम सिंह लाला, चाचा शैलेन्द्र सिंह पूर्व शिक्षक समेत दर्जनों परिजन और ग्रामीण उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे। सभी ने कहा कि चित्रा ने मेहनत,लगन और उत्कृष्टता से यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने चित्रा को बधाई देते हुए कहा कि आपने एक बार फिर हम सभी को गौरवान्वित किया है। हमारे यहां से ED जैसी देश की सबसे सशक्त जांच एजेंसियों में सेवा देने वाली पहली राजपत्रित अधिकारी बनकर आपने इतिहास रच दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप और सौरभ निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और अपने कार्यों से देश, विभाग तथा हम सभी का नाम और अधिक रोशन करें। शिक्षक राजेश सिंह गुड्डू ने कहा कि चित्रा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। IRAS जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयन और अब ED में उप निदेशक बनना उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम है। पूर्व शिक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बेटी हो या बहू यदि अवसर पाएं तो किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं। चित्रा इसका जीता जागता उदाहरण हैं।

चित्रा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और आम जनता की ओर से बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। जिसमें धर्मेन्द्र सिंह घूटरी, जितेन्द्र सिंह हाथी, नरेंद्र सिंह, हरिनारायण सिंह पत्रकार, मुन्ना सिंह,सभी ने उनके नए दायित्व और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गांव वासियों का मानना है कि चित्रा के रूप में क्षेत्र की बहू ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है और हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें