BREAKING NEWS

राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा मे दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल रसड़ा की बैठक सम्पन्न,नगर टोली का हुआ गठन

TD कालेज के छात्रसंघ के मंत्री से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जेपी और चन्द्रशेखर के खासमखास

जय प्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के प्रिय रामगोविन्द चौधरी

बलिया में भारी बारिश का येलो एलर्ट,1 से 12 तक सभी स्कूल बन्द, प्रशासन मुमुस्तैद

Advertisment

मुहर्रम के तीसरे दिन तीजा पर निकला जुलूस,अखाड़ाओं का हुआ मिलन : तीजा के पर्व का आयोजन,मुड़ाडीह के खेल मैदान में हुआ खेल,करतब

Ajay Mishra

Mon, Jun 29, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू की रिपोर्ट हल्दी (बलिया)। मुहर्रम के तीसरे दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत व मिट्टी पहलाम के बाद के तीजा पर्व का आयोजन क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव स्थित खेल मैदान में किया गया। इसको लेकर रविवार की सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में काफी चहल-पहल बनी रही। शाम चार बजे अखाड़ा के संचालक अयुब आलम ने जुलूस निकाला। इस दौरान सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन नीरज सिंह"गुड्डू" ने डुमरिया और सीताकुंड ताजियादारों के बीच फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ों का मिलन भी कराया। मिलन के बाद तीजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। देर रात तक मुस्लिम युवाओं ने शैफ,बाना,बनैठी, तलवारबाजी, गदाका,लाठी आदि खेलों का हैरतअंगेज कारनामा दिखाया। वहीं तीजा को लेकर सहतवार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस चक्रमण करती रही। ताजियादार मो. दिलजान ने बताया कि परंपरानुसार तीसरे दिन लगभग दर्जनों अखाड़ा के लोगों ने तीजा मनाया। इस दौरान अखाड़ा के सदस्यों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तीजा का त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर समर सिंह,विवेक सिंह, अमित सिंह,असगर अली, रेहान,महमूद, नियाज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें