BREAKING NEWS

छठ व्रतियों में छठ पूजन हेतु फल आदि पूजन सामग्री,परिवहन मंत्री के सौजन्य से

सम्बंधित को दिए गये निर्देश,छठपूजा को सकुशल सम्पन्न कराने स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास

कार्यकर्ताओं में उत्साह, चन्द्रन बदन मिश्र ने किया स्वागत

ददरी मेले में पशु लेकर आने वाले व्यापारियों को नही रोकेगी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिए इंतजाम करने को

Advertisment

बैरिया में ठाकुर जी की झांकी,कृष्ण-यशोदा का लगा जयकारा : धार्मिक और उल्लास साथ निकली ठाकुरजी की शोभा यात्रा

Ajay Mishra

Fri, Oct 2, 2026

बलिया। स्थानीय कस्बा में शुक्रवार को ठाकुर जी महाराज की भव्य झांकी व शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ किया गया। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और मंगल गीत गाते हुए झांकियों में हिस्सा लिया,जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। झांकियों को श्रद्धालु अपने सिर पर धारण कर चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष,बच्चे और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण, यशोदा माता और नंदबाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखा। वही राधे कृष्णा डिजिटल लाइब्रेरी एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर प्रिंस यादव सहित सैकड़ो लड़कों ने भाग लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें