BREAKING NEWS

बेटियाँ अभिशाप नही वरदान हैं, उत्सव और हर्ष के साथ इनका आना/ जन्मदिन मनाएं

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी,एस पी ने किया महिला/बालिकाओं को जागरुक

राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा मे दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल रसड़ा की बैठक सम्पन्न,नगर टोली का हुआ गठन

TD कालेज के छात्रसंघ के मंत्री से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जेपी और चन्द्रशेखर के खासमखास

Advertisment

बारी समाज का वार्षिकोत्सव 18 अगस्त को मनाया जायेगा : बारी समाज का वार्षिकोत्सव 18 अगस्त को महर्षि भृगु बाबा के मन्दिर में भव्यता के साथ मनाया जायेगा

Ajay Mishra

Sun, Aug 16, 2026

बलिया। बारी समाज का वार्षिक पूजन उत्सव इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ 18 अगस्त दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम महर्षि भृगु मंदिर परिसर में बारी समाज द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में संपन्न होगा।

​बारी समाज के प्रमुख नागरिक राम जी बारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को समाज द्वारा श्री महावीर जी की विधिवत पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कराने की परंपरा रही है।

​​इस वार्षिक पूजनोत्सव में बलिया जिले के अलावा आसपास के पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में बारी समाज के लोग एकत्रित होते हैं। राम जी बारी ने समस्त स्वजातीय बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आगामी 18 अगस्त को समय से भृगुआश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हों और महावीर जी का कृपा-प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

​

विज्ञापन

जरूरी खबरें