BREAKING NEWS

राष्ट्रीय एवं राज्यीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में लगा लोक अदालत

बहु प्रतीक्षित महर्षि भृगु मन्दिर कारिडोर का शिलान्यास पर्यटन मंत्री जयवीर सिह करेंगे

मांगे न माने जाने की दशा में आगामी 28 से 30सितम्बर तक तीन दिन लगातार हड़ताल किया जायेगा

जीत की रणनीति पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुआ मंथन

आज गंगा नदी के बाढ़ में नहाते समय दो जेन जेड डूबे

Advertisment

महर्षि भृगु मन्दिर कारिडोर का शिलान्यास रविवार को : बहु प्रतीक्षित महर्षि भृगु मन्दिर कारिडोर का शिलान्यास पर्यटन मंत्री जयवीर सिह करेंगे

Ajay Mishra

Sat, Sep 12, 2026

बलिया। जनपदवासियों के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित भृगु कॉरिडोर परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रविवार, 13 सितंबर को सुबह 11 बजे महर्षि भृगु मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी थी। भृगु कॉरिडोर के लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, महर्षि भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण एवं विकास पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना है। प्रथम चरण में मुख्य प्रवेश द्वार सहित मंदिर परिसर के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद दूसरे चरण के कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। कॉरिडोर के निर्माण से महर्षि भृगु मंदिर परिसर का विस्तार और व्यापक सौंदर्यीकरण होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के पूरा होने के बाद मंदिर परिसर को एक नए स्वरूप में विकसित करने के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

भृगु कॉरिडोर को बलिया की धार्मिक और पर्यटन पहचान को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इसके निर्माण से न केवल महर्षि भृगु मंदिर का विकास होगा, बल्कि जिले में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें