BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

: बलिया में दस चौराहों/तिराहों पर लगेगा यातायात बत्ती अब सिगनल हरा होने पर चलना और लाल होने पर रुकना होगा और करना होगा यातायात के नियमों का पालन, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति

बलिया। अब बलिया यातायात को मिलेगा नया अंदाज और करना होगा ट्राफिक नियमों का पूर्ण पालन। बलिया की जनता को सड़क/चौराहो पर अपनी साईड से चलना होगा। बडे़ शहरों की तर्ज पर नगर पालिका क्षेत्र बलिया में 10 प्रमुख चौराहों को बड़ी एल ई डी स्क्रीन,ट्रैफिक सिग्नल लाइट,पी एस सिस्टम, उन्नत कैमरा से लैस कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन जी ने बताया है कि जिलाधिकारी बलिया द्वारा 10 चौराहों को अत्याधुनिक बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को दिया गया था, जिस पर परिवहन विभाग द्वारा 3 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के नियंत्रण में 10 चौराहों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। ये 10 चौराहे हैं- (१) टी डी कॉलेज चौराहा (२)कुंवर सिंह चौराहा (३) एन सी सी तिराहा (४)बस स्टैंड तिराहा (५)चित्तू पांडे तिराहा (६) रेलवे स्टेशन (७)शहीद चौक (८)हनुमान मंदिर (९)कदम चौराहा (१०)जगदीशपुर चौराहा इन चौराहों के अत्याधुनिक सुविधा से लैस हो जाने तथा नागरिकों द्वारा यातायात के नियमों का पालन किए जाने पर अब जाम की समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए मिलेगा निजात।

विज्ञापन

जरूरी खबरें