: जय प्रकाश के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
Admin
Wed, Jun 21, 2023
बलिया।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज लोलनायक जय प्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा के जय प्रकाश नगर पहुंच कर किया क ई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण ,3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाएं जिनमें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सतही जल आधारित तीन परियोजनाएं,50 विस्तरों वाला चिकित्सालय,सुखपुरा,नरही और जय प्रकाश नगर में ,कोतवाली व पुलिस लाईन में हास्टल,नवानगर में राजकीय आई टी आई ,जी जी आई सी इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल,के अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय चिलकहर में हास्टल और नसीरपुर तथा पर्वतपुर में पेयजल के साथ ही अन्य क ई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बनारस के लिए आने जाने में सुविधा के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की तीन बसों का परिचालन शुरु किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। 2.55 से लगभग एक घंटे विलम्ब से 3.55 पर हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री उतर के सीधे प्रभावती देबी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
