BREAKING NEWS

बेटियाँ अभिशाप नही वरदान हैं, उत्सव और हर्ष के साथ इनका आना/ जन्मदिन मनाएं

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी,एस पी ने किया महिला/बालिकाओं को जागरुक

राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा मे दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल रसड़ा की बैठक सम्पन्न,नगर टोली का हुआ गठन

TD कालेज के छात्रसंघ के मंत्री से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जेपी और चन्द्रशेखर के खासमखास

Advertisment

30 नवजात बेटियों का केक काट कर मनाया जन्मदिन : बेटियाँ अभिशाप नही वरदान हैं, उत्सव और हर्ष के साथ इनका आना/ जन्मदिन मनाएं

Ajay Mishra

Wed, Sep 30, 2026

बलिया। जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में बुधवार को भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा 30 नवजात कन्याओं का भव्य कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नवजात बच्चियों और उनकी माताओं को उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां अब परिवार और समाज के लिए बोझ नहीं हैं। बेटियों के जन्म को हर्ष और उत्सव के रूप में लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार की सशक्त बेटी ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाने के साथ ही उन्हें हर हाल में शिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि देश के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण का प्रभाव दिखाई दे रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.ए एन राय ने कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। समाज के सभी लोगों को मिलकर बेटियों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार करना चाहिए, जिससे वे आगे चलकर समाज की जिम्मेदार नागरिक बन सकें और परिवार के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में जन्म से स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए पात्र बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के एम पांडेय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर 30 नवजात कन्याओं को केक, मिठाई, डायपर, वस्त्र एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान की गई। साथ ही बच्चियों की माताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, उप जिलाधिकारी सदर गोपेश तिवारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अंजलि प्रिया, सुमेश, निकिता सहित अन्य कार्मिक तथा सिटी सीडीपीओ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कन्या जन्मोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और उनके जन्म को लेकर लोगों में उत्साह एवं सम्मान की भावना मजबूत होती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें