BREAKING NEWS

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

Advertisment

ग्रामसभा सुजानीपुर में किया गया बाढ़ राहत सामग्री का वितरण : 300 पैकेट राहत सामग्री का वितरण,राहत सामग्री पाकर ग्राम वासियों ने समाजसेवियों का किया शुक्रिया

Ajay Mishra

Wed, Sep 3, 2025

संवाददाता/जितेन्द्र यादव "जीतू"

हल्दी (बलिया)। जनपद में नदियां इन दिनों उफान पर हैं।सरयू (घाघरा) नदी अभी भी खतरे के निशान से उपर बह रही है,जिससे तटवर्ती गांवों में दहशत और परेशानियां लगातार बनी हुई है। बुधवार को हल्दी क्षेत्र के सुजानीपुर मे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर 300 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया। क्षेत्र के दुबहड मंडल के मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे के नेतृत्व में हर्ष नारायण सिंह द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को अपने हाथों राहत सामग्री वितरित की। इसमें खाने-पीने की वस्तुएं,दवाएं और दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें शामिल थी। हर्ष नारायण सिंह ने आश्वसन दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम आगे भी मदद करते रहेंगे। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों ने समाजसेवियों का आभार जताया। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बाढ़ से फसलें चौपट हो गई हैं। पशुओं के लिए चारा बहुत जरूरी है।अंबरीश पाण्डेय, आशीष शर्मा प्रधान भिखारी मिश्र आदि

विज्ञापन

जरूरी खबरें