BREAKING NEWS

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

Advertisment

: जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताई 2024 संसदीय चुनाव की जानकारी

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने, जिला प्रशासन की तैयारियों सहित अन्य जानकारी पत्रकारों से साझा की। कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही जनपद में चुनाव संपन्न करने हेतु गठित टीमें सक्रिय हो जाएंगी और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।जनपद में चुनाव कब होगा इसे सारणी से देखें। उन्होंने बताया कि बलिया लोकसभा में तीन लोकसभा के आंशिक क्षेत्रों का समावेश है।जनपद की तीन विधानसभाएं बलिया नगर, फेफना एवं बैरिया आती हैं और जनपद गाजीपुर की जहूराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभाएं इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के घोषणा होते ही जनपद के सारे अधिकारी और मॉनिटरिंग टीमें सक्रिय हो जाएंगी। बताया कि जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है जिसका फोन नंबर 1950 है। सी विजील एप भी कार्य करना आरंभ कर चुका है। इस पर किसी भी मतदाता के शिकायत को सुनकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव को लेकर हमारी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा और लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी और पत्रकार बंधु मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें