BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

: जिलाधिकारी ने किया राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अभियान की शुरुआत

बलिया।महिला कल्याण विभाग, बलिया द्वारा बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया और जागरूकता की शपथ भी दिलाई। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गिरते लिंगानुपात को रोकने, बेटियों को समाज में गौरवपूर्ण स्थान दिलाने तथा महिलाओं की शिक्षा, सर्वांगीण विकास एवं सशक्त बनाने में भागीदारी के लिए है।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज सहित अन्य अधिकारी एवं एच ई डब्लू कोआडिनेटर पूजा सिंह एवं जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, पूनम राजभर उपस्थित थीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें