BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: घोषी उपचुनाव 5 सितम्बर को और गणना 8 को

बलिया।बलिया से सटे और म ऊ जनपद के घोषी विधान सभा क्षेत्र का चुनाव 5 सितम्बर को "शिक्षक दिवस" के दिन होगा।सपा के टिकट पर विजयी दारा सिंह चौहान के त्याग पत्र देने से यह उपचुनाव हो रहा है जो कि अब भाजपा या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)के उम्मीदवार हैं जबकि सपा के या यूं कहे किINDIA गठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह हैं ।दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। परिणाम 8 सितम्बर को आयेगा तो तय होगा कौन भारी और विजेता है।

सपा प्रत्याशी को कांग्रेस और बाम दलों का समर्थन प्राप्त है।माकपा(माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा है कि 2024 के आम चुनाव से पहले हो रहे इस विधान सभा के उपचुनाव में इण्डिया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) आमने सामने हैं राजग को शिकस्त देना हमारा काम है।उधर कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय ने भी पत्र जारी कर सपा को समर्थन देने की घोषणा किया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में लगे हुए हैं, उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अभी बौद्धिक समाज की बैठक कर चुके हैं। देखना होगा कि उंट किस करवट बैठता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें