BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

: प्राथमिक शिक्षक संघ के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ उतरा,माध्यमिक शिक्षक भी बदायूं पहुंचेगे

लखनऊ।माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयोजक व विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने एक पत्र जारी कर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण को भी बदायूं पहुंचने के लिए कहा है ।उन्होंने कहा है कि डां दिनेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष एवं संजय सिंह महामंत्री के पत्र का संज्ञान लें जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं द्वारा शिक्षक दिवस पर संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा को अकारण निलम्बित किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष को अकारण निलम्बित करने,तानाशाही व अनियमितताएं करने के कारण प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। डां दिनेश चन्द्र शर्मा की मांग है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को हटाकर शिकायतों की जांच कर दण्डित करने एवं संजीव शर्मा जिलाध्यक्ष का निलम्बन आदेश निरस्त किया जाय लेकिन अभी तक बदायूं के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को बी एस ए के पद से नहीं हटाया गया है न ही संजीव शर्मा का निलम्बन आदेश निरस्त किया गया है जिससे माध्यमिक शिक्षकों में भी रोष व्याप्त है,ऐसी स्थिति में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी बदायूं पहुँच कर बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध हो रहे धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें