BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: काशी विश्वनाथ मन्दिर (बी एच यू)में विधायक उमा शंकर सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा-अर्चना

बलिया/वाराणसी– काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समर्थकों ने भगवान शिव के चरणों में जलाभिषेक कर विधायक जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित छात्रनेता पुनीत सिंह ने कहा कि भगवान काशी विश्वनाथ की कृपा से विधायक उमाशंकर सिंह जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में पुनः समर्पित होंगे। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठान के साथ यह पूजा संपन्न हुई। छात्र नेता BHU प्रभाकर सिंह ने कहा चाचा उमाशंकर सिंह ऐसे विधायक है जो सबके दिलों में राज करते है सबकी दुआएं आप के साथ है ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और आप जल्दी से जल्दी सदन में पहुंचे और सदन में रसड़ा की आवाज को विधानसभा में बुलंद करे उल्लेखनीय है कि विधायक उमाशंकर सिंह क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भावना के लिए प्रसिद्ध हैं। जन-जन के प्रिय नेता और विधान सभा में बसपा के इकलौते विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना बलिया न्यूज 24 भी करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें