BREAKING NEWS

श्रीदुर्गा पूजन समिति बबुआपुर में निकली झांकी

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

Advertisment

: छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति की अन्तिम तिथि जारी

बलिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गतऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु संस्थाओं / छात्र-छात्राओं हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी किया गया है। उक्त शासनादेश के अन्तर्गत दिये गये समय सारणी में छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 08 जनवरी, 2024 से14 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र बेवसाइट Scholarship.up.nic.in पर भरा जाना है, एवं फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर Student Section" में आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को प्रदर्शित किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित शिक्षण संस्था में दिनांक 18 जनवरी 2024 तक जमा किया जायेगा। छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 19 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है। अतः जनपद के समस्त पूर्वदशम कक्षाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार शैक्षिक वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके साथही छात्रवृत्ति की विस्तृत समय-सारिणी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याणअधिकारी/जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग, बलिया में उपलब्ध हैं,जहां से छात्रवृत्ति सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें