: वाराणसी क्षेत्र के एम एल सी आशुतोष सिन्हा ने किया प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना का समर्थन
Admin
Mon, Sep 18, 2023
बलिया/लखनऊ ।वाराणसी क्षेत्र के मा० विधायक आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेंजकर बी एस ए बदायूं को निलम्बित किए जाने की मांग किया है। उन्होंने पत्र में कहा है शिक्षक प्रतिनिधियों पर की ग ई कारवाई अनुचित है इसे वापस लिया जाय,संजीव कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष बदायूं को मनगढ़ंत आरोप लगाकर "शिक्षक दिवस" के दिन निलम्बित किया गया है। उनके द्वारा पूर्व में की ग ई घटनाओं से प्रदेश भर के शिक्षक आक्रोशित हैं, इनके न हटने पर प्रदेश के 75 जनपदों के शिक्षकों ने बदायूं में धरना देने का निर्णय किया है।मा० विधायक ने बी एस ए बदायूं को निलम्बित करने और शिक्षक प्रतिनिधियों पर हुई कारवाई को निरस्त कर उन्हें भी सूचित किए जाने हेतु मांग किया है और पत्र जिलाधिकारी बदायूं को भी भेंजा है। मा०विधायक आशुतोष सिन्हा ने प्रान्तीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उ०प्र० डां दिनेश चन्द्र शर्मा से दूरभाष के माध्यम से वार्ताकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए अपने समर्थन का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
