BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

: पुलिस अधीक्षक बलिया और अपर पुलिस अधीक्षक(द्वय) के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चलाया गया मार्निंग वाकर चेकिंग अभियान

*सुबह 05.00 से 07.00 बजे तक की गयी चेकिंग ।* बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/तस्करी करने वालों पर कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अनिल कुमार झा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर आज दिनांक 16.12.2024 को समय 05.00 से 07.00 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत सभी थानों द्वारा चेकिंग की गयी । उक्त मार्निंग वाकर चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखना व अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के साथ साथ चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, महिलाओं बच्चियों पर फब्तियां करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करना, अवैध असलहा अथवा अवैध मादक पदार्थ पकड़ना, मोडिफाई साइलेंसर वाली वाहनों की चेकिंग एवं सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना, सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि लिमिट से ज्यादा तेज बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे पर कार्यवाही करना आदि रहा । पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग फ्रिस्किंग भी की गयी । *चेकिंग अभियान का परिणाम-* *कुल चेक किए गये संदिग्ध वाहनों की संख्या- 716* *चालान किए गये वाहनों की संख्या- 103* *सीज किए गये वाहनों की संख्या- 03* *बरामदगी - 30 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 02 राशि गोवंश* *गिरफ्तारी – 05 नफर अभियुक्त*

विज्ञापन

जरूरी खबरें