BREAKING NEWS

श्रीदुर्गा पूजन समिति बबुआपुर में निकली झांकी

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

Advertisment

: यातायात निदेशालय उ०प्र०द्वारा प्रदेश भर में नाबालिगों के वाहन चलाने पर वाहन स्वामियों/अभिभावकों के विरुद्ध तथा बिना फिटनेस/परमिट के वाहनों के विरुद्ध पुलिस ने की कारवाई

बलिया/लखनऊ। निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 5 जुलाई से 20 जुलाई तक चलाए गये प्रदेश के सभी जनपदों में नाबालिगों/अवयस्कों द्वारा वाहन चलाये जाने पर वाहन स्वामियों/अभिवावकों के विरूद्ध तथा स्कूली वाहनों का बिना फिटनेस,बिना परमिट के वाहन चलाये जाने के विरूद्ध विशेष अभियान के क्रम में यातायात अभियान के दौरान जनपद के समस्त थानों/यातायात पुलिस बलिया द्वारा सड़क पर नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने हेतु जनपद के विभिन्न स्कूलों, कालेजों व अन्य प्रमुख स्थानों पर 583 गोष्ठियाँ आयोजित कर 12194 नाबालिग बच्चों व 5992 अभिवावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत 7835 वाहनों की चेकिंग कर 1095 वाहनों को नाबालिगों द्वारा चलाये जाने पर वाहन स्वामियों का चालान किया गया। इसी क्रम में बिना फिटनेस/बिना परमिट के संचालित स्कूली वाहनों की चेकिंग के क्रम में 2552 वाहनों को चेक किया गया तथा 154 वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें