BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

ई रिक्सा की तीन बैटरी चुराने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार : थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत ई रिक्सा की बैटरी चुराने वाले 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया से चोरी से सम्बंधित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 अदद ई-रिक्शा की बैटरी बरामद ।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह/कर्मचारीगण के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 204/2025 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.अंशु गोस्वामी पुत्र जगलाल गोस्वामी उम्र करीब 21 निवासी रेफरी थाना हल्दी जनपद बलिया तथा बढोत्तरी अभियुक्त 2.अनूप पुत्र संतोष राम निवासी मिश्र नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया को एस0एस0 पैरामाउण्ट तिराहा के पास से लगभग समय आराह्न 3.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभि0गण उपरोक्त के कब्जे से 03 अदद ई-रिक्शा की बैटरी बरामद किया गया, अभियुक्तगण उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. अंशु गोस्वामी पुत्र जगलाल गोस्वामी निवासी रेफरी थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष

2. अनूप पुत्र संतोष राम निवासी मिश्र नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 18 वर्ष

बरामदगी-

1. अभि0गण उपरोक्त के कब्जे से 03 अदद ई-रिक्शा की बैटरी बरामद किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 संदीप कुमार थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।

2. हे0का0 नितीश बच्चन थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।

3. का0 विभूति यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।

4. का0 श्याम सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें