BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

जल संरक्षण हेतु तालाब योजना,50%अनुदान : खेत तालाब योजना हुआ शुरु,अब किसानों को मिलेगा‌ 52500 अनुदान

Ajay Mishra

Sat, May 17, 2025

बलिया। भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) पवन कुमार प्रजापति ने बताया है कि कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग से किसानों की आय बढ़ानें और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए खेत तालाब योजना शुरू किया गया है इसके तहत कृषि विभाग का वेबसाइट www.agriculture. up.gov.in पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। योजना के अन्तर्गत किसानों को 1000/-रूपये का टोकन मनी जमा करनी होगी। खेत तालाब योजना में हर तालाब का मानक आकार 22 मीटर लम्बाई, 20 मीटर चौडाई और 03 मीटर गहराई का होगा। एक तालाब की कुल लागत रूपया 1,05,000 /- (मू० एक लाख पॉच हजार) मात्र निर्धारित है, इसमें किसानों को 50 प्रतिशत यानी 52500/- रूपये का अनुदान 2 किश्तों में डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में दिया जायेगा। शेष राशि किसानों को स्वयं वहन करनी होगी। साथ ही कृषक सिंचाई प्रणाली स्थापित करनें हेतु उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा एवं सिंचाई हेतु पम्पसेट के लिए अधिकतम 15000/- रूपये का अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा। खेत तालाब के लिए किसानों को दर्शन पोर्टल से टोकन निकालकर पहले आओं पहले पाओं के सिद्धान्त पर बुकिंग करनी होगी। टोकन कन्फर्म होने के 10 दिन के अन्दर टोकन मनी आनलाइन जमा करानी होगी और तालाब खुदाई हेतु खेत का खसरा, फोटो एवं घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड कराना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समय में यह कार्य पूरे नहीं किये गये तो, पंजीकरण स्वतः निरस्त हो जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें