किसान हमारे देश की अर्थ व्यवस्था के रीढ़ हैं : सांसद नीरज शेखर ने कहाकि किसान न ई- न ई तकनीक का खेती-किसानी में उपयोग करें
Ajay Mishra
Mon, Jun 9, 2025
दुबहर । किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं । नई नई तकनीक एवं शोध के बल पर किसानों के उपज बढ़ाने के लिए कृषि विभाग रोज नए अनुसंधान कर रहा है । जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की भी मंशा है कि देश का किसान खुशहाल और आर्थिक रूप से मजबूत हो । उक्त बातें सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरजशेखर ने दुबहर ब्लॉक के अखार ग्राम पंचायत में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही । कहा कि किसानों को सरकार से मिलने वाली प्रत्येक सुविधा सुगमता पूर्वक उनको मुहैया होनी चाहिए,साथ ही बिजली, पानी, खाद बीज से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को समय रहते तत्पर रहना होगा ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आए दिन कृषि में नए-नए शोध एवं अनुसंधान किसानों की उपज बढ़ाने के लिए प्रायः हो रहे हैं । शोध और अनुसंधान केवल लैब तक ही सीमित ना रहे बल्कि किसानों के खेतों तक पहुंचे इन्हीं सब उद्देश्यों के लिए प्रत्येक ब्लॉक ग्राम पंचायत में किसान गोष्ठी और मेले का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के साथ आयोजित किया जा रहा हैं । ताकि किसानों को नई नई विधियों से अवगत कराते हुई उनकी भी समस्याओं को सुना जाए ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्यसभा सांसद एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम तथा बुके देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक भर के किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव के वैज्ञानिकों ने किसानों को नई-नई तकनीक एवं जैविक विधि के उपयोग से खेती कर अधिक मुआवजा कैसे प्राप्त करें इन सभी विधियों से प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुबहर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, प्रधान प्रतिनिधि लकी सिंह, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह ,राघव सिंह, संतोष पांडेय ,अरुण सिंह ,विनोद सिंह वीरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह रामजी गिरी, अनिल सिंह, अमर सिंह, साहिल प्रताप सिंह, लिलटू सिंह, रूपेश सिंह ,पिंटू पासवान, रंजन चौबे, अश्वनी त्रिपाठी, रोशन सिंह, अशोक सिंह, ऋषि प्रकाश, अमित सिंह ,सतीश यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन अश्वनी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
