BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रसासन एलर्ट : पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

Ajay Mishra

Tue, Apr 21, 2026

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मीटिंग हॉल बलिया में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ की मीटिंग, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

आज 21 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा द्वारा मीटिंग हॉल बलिया में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा दिनांक 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को होने वाली आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के संबंध में जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ मीटिंग करके उन्हें निर्देशित किया गया कि उक्त परीक्षा निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए । अपने थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हो, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारी प्रॉपर ब्रीफ किया जाए तथा उन्हें समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करने को कहा जाए । परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो। किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा के दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी बलिया और क्षेत्राधिकारीगण तथा परीक्षा में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें