BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: ई रिक्सा चालकों को यातायात सम्बन्धी जरुरी हिदायत व निर्देश दिया गया

Admin

Sat, Mar 22, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद बलिया की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन व सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 22.03.2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात बलिया श्यामकान्त व प्रभारी यातायात बलिया द्वारा ई-रिक्शा वाहन स्वामी व ई-रिक्शा चालकों को पुलिस लाइन ग्राउण्ड बलिया में एकत्रित किया गया। ई- रिक्शा वाहन स्वामियों के नाम, पता, वाहन संख्या, फोटो की तस्दीक की गयी, तथा ई-रिक्शा वाहन स्वामियों व ई-रिक्शा चालकों को निम्न निर्देश दिये गये:- 1.ई-रिक्शा चालक निर्धारित 01 से 05 रूटों पर आवंटित क्रम संख्या/रंग अंकित कराकर निर्धारित रुट में ई-रिक्शा का संचालन करेंगे। 2.ई-रिक्शा वाहन स्वामी/चालकों को अपना ड्राइविंग लाईसेंस व फिटनेस व अन्य आवश्यक कागजात अद्यतन कराकर ई-रिक्शा संचालन हेतु निर्देशित किया गया। 3.जो ई-रिक्शा निर्धारित रूट में रजिस्टर्ड नहीं है, उनको शहर से बाहर संचालन हेतु निर्देशित किया गया। 4.वाहन स्वामियों को निर्देशित किया कि अवयस्क (नाबालिक) को वाहन चलाने हेतु न दिया जाय। 5.वाहन चलाते समय मादक पदार्थ का सेवन न करें। जिन वाहनों को आर.टी.ओ द्वारा नम्बर न मिला हो, उसको रोड पर न चलायें। 6.ई-रिक्शा पर केवल सवारी ही बैठाकर चलाये। ई-रिक्शा पर मंडी का सामान लोड करके न चलाये। 7.क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा ई-रिक्शा वाहन स्वामियों व ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित पाँचों रूट में आवंटित ई-रिक्शों का क्रम संख्या/रंग को अद्यतन कर ई-रिक्शों का संचालन कराने व उपर्युक्त का कड़ाई से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें