BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

अपर पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी किया निरीक्षण : पुलिस लाइन बलिया में साप्ताहिक परेड की सलामी‌ अपर पुलिस अधीक्षक ने ली और किया निरीक्षण

Ajay Mishra

Tue, Dec 30, 2025

बलिया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़,अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में मंगलवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रील का अभ्यास कराया गया, तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें