सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य व पंचायती विभाग की संयुक्त सेवाएं : ब्लाक स्तरीय शिविर में स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण के साथ किया गया जागरुक
Ajay Mishra
Thu, Oct 1, 2026
संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू
बलिया, बेलहरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार, एक अक्टूबर को बेलहरी ब्लाक परिसर में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ बेलहरी प्रहलाद कुमार ने की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आए लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का वितरण किया। लोगों को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। स्वच्छता व्यवस्था, साफ-सफाई, ग्राम पंचायत की भूमिका तथा ग्रामीणों की सहभागिता से जुड़े कार्यों के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई।
बीडीओ प्रहलाद कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग के समन्वय से आयोजित शिविर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में ।
चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता, समस्त पंचायती राज और आईसीडीएस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम राकेश सिंह,बीसीपीएम संजय यादव, समस्त विभाग के कर्मचारियों में अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में आशा, एएनएम तथा अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
