BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा बलिया जनपद के सिकन्दरपुर में राजसूय महायग्य के समापन व संत ईश्वरदास उर्फ मौनी बाबा के समाधि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने/शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा,किया निरीक्षण

Admin

Mon, Jan 20, 2025
बलिया। प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर बलिया द्वारा अपनी रिपोर्ट दिनांकित 18.01.2025 द्वारा अवगत कराया गया था कि दिनांक 19/20.01.2024 को थाना सिकन्दरपुर में राजसूय महायज्ञ के समापन व परम सन्त ईश्वरदास ऊर्फ मौनी बाबा के समाधि कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में दर्शानार्थियों की लगभग 50,000 (पच्चास हजार) से 100000 (एक लाख) तक की संख्या में भीड़ होने की सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत कानून व्यवस्था व यातायात तथा भीड़ नियंत्रण व सम्पूर्ण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्र0नि0 सिकन्दरपुर बलिया द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी थी जिसके दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद बलिया के साथ ही जनपद मऊ से भी फोर्स की मांग कर शांति व्यवस्था ड्यूटी लगायी गयी थी । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक बलिया के पर्येवेक्षण में भारी फोर्स की तैनाती की गयी थी जिसमें क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर, क्षेत्राधिकारी रसड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बैरिया को विशेष रूप से लगाया गया था । उक्त कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 19.01.2025 को DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ द्वारा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण कियागया तथा निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश गये । तत्पश्चात DIG द्वारा कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर थाना सिकन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया व संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें