BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

बांसडीह तहसील में डी एम,एस पी ने सुनी जन समस्याएँ : जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश, आए 100 मामलों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

Ajay Mishra

Sat, Jun 20, 2026

बलिया। तहसील बांसडीह में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गुणवत्तापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में पेंशन, राशन कार्ड, अवैध भूमि कब्जा, जमीनों की वरासत, पैमाइश तथा भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों एवं कानूनगों को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का तत्काल एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 मामले आए जिसमें 07 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें