BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित कलेक्ट्रेट सभागार का उदघाटन : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

Ajay Mishra

Mon, Jun 15, 2026

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में सीसीटीवी कैमरे, चार एलईडी स्क्रीन तथा वातानुकूलन (एसी) की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नए सभागार भवन के निर्माण से प्रशासनिक बैठकों, समीक्षा कार्यक्रमों एवं विभिन्न सरकारी आयोजनों के आयोजन में सहूलियत होगी, उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह सभागार प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिलाधिकारी ने भवन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर उपयोग एवं रखरखाव के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए सभागार भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें