BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

मां के नाम एक वृक्ष के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष,6.16लाख का लक्ष्य : पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

Ajay Mishra

Fri, Jun 5, 2026

बलिया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में कदम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा तथा उपस्थित पत्रकारों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 6 लाख 16 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी विकास खंडों, तहसीलों तथा ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। जिलाधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें