BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

Advertisment

: जिलाधिकारी ने की आई जी आर एस प्ररकणों की समीक्षा

Admin

Sun, Mar 9, 2025
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस प्रकरणों की समीक्षा की। बलिया। जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक शिकायत के निस्तारण पर शिकायतकर्ता से संतुष्टि संबंधित फीडबैक अवश्य प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को आई.जी.आर.एस कॉल सेंटर भी स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को आई.जी.आर.एस प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में शासन स्तर से किए गए नए प्राविधानों की जानकारी/प्रशिक्षण भी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक कर इन प्राविधानों की जानकारी अवश्य दिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार व श्री राजेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट श्री आसाराम वर्मा एवं जिला विकास अधिकारी श्री आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें