BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को बलिया दिवानी न्यायालय में मनाया गया : न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

Ajay Mishra

Sun, Jun 21, 2026

बलिया। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रथम कान्त की अध्यक्षता में रविवार को प्रातः 5 बजे दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, लीगल एण्ड डिफेंस काउंसलरों, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, पैरा-लीगल वालंटियरों तथा सुरक्षाकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार एवं योग सहायक विश्वकर्मा शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग की महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रथम कान्त ने कहा कि “योगः कर्मसु कौशलम्” अर्थात योग से ही कर्मों में कुशलता आती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की वैदिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ मानव शरीर के मानसिक और शारीरिक विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संजीव कुमार तिवारी, सैफ अहमद, रामकृपाल, नवनीत कश्यप, पंकज कुमार पाण्डेय, स्निग्धा प्रधान, विवस्वान प्रकाश, सुरभि सिंह तथा उर्फी आजमी सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योगाभ्यास के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें