गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार से निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा : कलश यात्रा गंगा सभागार से शहीद पार्क चौक में सम्पन्न हुआ
Ajay Mishra
Wed, Oct 7, 2026
बलिया। सेवा,समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बुधवार को गंगा बहुददेशीय सभागार से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई यात्रा से पूर्व सभागार में प्रधानमंत्री जी का संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सुना प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए शहीद चौक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। हाथों में सेवा ज्योति कलश लेकर कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधायक केतकी सिंह, उपेंद्र तिवारी, विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, नितेश मिश्रा,संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का आह्वान किया। शहीद चौक पर यात्रा के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
