बलिया पुलिस की सर्विलांस सेल द्वारा 107 मोबाइल रिकवर कर उसके स्वामियों : बलिया पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न जगहों से गुम हुए कुल 107मोबाइल बरामद कर उसके स्वामियों को लौटाया,खिले चेहरे
Ajay Mishra
Mon, Oct 5, 2026
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन/जनपदवासियों के गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेशानुसार पुलिस कैंप कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल व प्रत्येक थाना पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर) द्वारा CEIR PORTAL के मदद से लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से कुल 107 अदद मोबाइल (जिसकी कुल कीमती लगभग 21.40 लाख रूपये) बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा उन्हें सुपुर्द किया गया ।
01जनवरी 2026 से अब तक वितरित कुल मोबाइल की संख्या 968 इसके पहले और आज 107 कुल 1075 वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया (जिसकी कीमत लगभग 02 करोड़ 15 लाख रुपया)आंकी
ग ई।
बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी (सर्विलांस) सेल के 1. नि0 विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल,बलिया
2. उ0नि0 अजय साहनी प्रभारी स्वॉट टीम जनपद बलिया ।
3. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
4. मुख्य आरक्षी देवेन्द्र कुमार सरोज सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
5. मुख्य आरक्षी विकास श्रीवास्तव सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
6. मुख्य आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
7. आरक्षी विनोद रघुवंशी सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
8. आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
9. आरक्षी मनोज कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया ।
शामिल रहे,मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहर खुशियों से खिल उठे।
विज्ञापन
