बेलहरी ब्लाक में पूर्ति निरीक्षण रमा कान्त का भव्य स्वागत : कोटेदारोने किया अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मान
Ajay Mishra
Mon, Oct 5, 2026
संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू
बलिया । बेलहरी ब्लॉक में आज पूर्ति निरीक्षक रमाकांत तिवारी जी का ब्लॉक के सभी कोटेदार भाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक को अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष दिनेश राय जी सहित बेलहरी ब्लॉक के सभी सम्मानित कोटेदार भाई उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ति निरीक्षक से सहयोग करने और शासन की योजनाओं को पात्रों तक पूरी पारदर्शिता से पहुँचाने का संकल्प लिया।माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा।
विज्ञापन
