BREAKING NEWS

लखनऊ में 09 सितम्बर से चल रहे धरने में बलिया से जायेगें कर्मी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

कोटेदारोने किया अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मान

बलिया पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न जगहों से गुम हुए कुल 107मोबाइल बरामद कर उसके स्वामियों को लौटाया,खिले चेहरे

परसिया ने सोनवानी को रोमांचक मुलाबले मे हराया

अभियुक्तों ने स्वीकार किया की जान से मारने की नियत से गोली चलाई

Advertisment

समान कार्य समान वेतन के लिए धरने में भाग लेंगी बलिया की ए एन एम : लखनऊ में 09 सितम्बर से चल रहे धरने में बलिया से जायेगें कर्मी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

Ajay Mishra

Mon, Oct 5, 2026

बलिया। समान कार्य समान वेतन के लिए लखनऊ के ईको पार्क में 21.9.2026 से प्र० महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संविदा संघ (ए०एन०एम०) के द्वारा अनवरत धरना दिया जा रहा है जिसके समर्थन में जनपद बलिया की संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए०एन०एम०) के द्वारा बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया तथा यह निश्चित किया गया कि सभी संविदा कार्यकर्ता बहनें लखनऊ के echo पार्क में चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए दिनांक 6.10.2026 को लखनऊ पहुँचेंगी तथा माँगों के माने जाने तक धरने में शिरकत करेंगी। आज के धरने को अपना पूर्ण समर्थन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय व जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने किया तथा अग्रिम शुभकामनाएँ दीं कि वे अपनी माँग सरकार से पूरा कराकर लौटें। सभा में एन०आर०एच०एम० कर्मचारी संघ के जिला मंत्री शैलेश कुमार श्रीवास्तव व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव भी थे तथा सभा में, रेशमा यादव, शैल यादव, उर्मिला भारती, सावित्री सिंह, चन्द्रकला सिंह, अर्चना राय, "श्वेता सिंह, रीमा वर्मा, श्वेता राय, मीरा सिंह, प्रमिला यादव, संध्या शुक्ला इत्यादि उपस्थित थीं। सभा की अध्यक्षता बंदना राय व संचालन सुशील त्रिपाठी, पुनिता मिश्रा ने किया।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें