जनसेवा और विकास के साथ आगे बढ़ रहा देश : भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने गिनाई सरकार की उपलब्धि
Ajay Mishra
Tue, Oct 6, 2026
संवाददाता जितेन्द्र यादव जितू
बलिया । निरूपुर बाजार पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में मंगलवार को नगर के दुबहड मंडल के निरूपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।
नुक्कड़ नाटक में हर घर बिजली, हर घर नल, राशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, मुद्रा और जनधन योजना सहित विभिन्न योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने गरीबों के लिए आवास योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, डिजिटल इंडिया, उद्यमी योजनाओं और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों को भी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने तथा गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष दुबहड मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए लोगों से भाजपा को मजबूत करने की अपील की।
रिंकू दुबे ने कहा कि बलिया में पिछले 20 वर्षों के दौरान विकास की उपेक्षा हुई और अराजकता का माहौल रहा। आज बलिया में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। सभी योजनाएं सभी वर्ग के लोगो को मिल रही है। उन्होंने भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कार्यक्रम के दौरान ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का संदेश दिया गया।
रिंकू दुबे ने कहा कि घर-घर शौचालय, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से गरीब परिवारों की जरूरतों को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक भीम सिंह रहे। इस दौरान शत्रुघ्न पांडेय जी, अमित तिवारी जी,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
