पूर्वप्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर स्वास्थ्य परीक्षण : वृन्दावन शिक्षण संस्थान में लगा मेगा शिविर डां सुषमा शेखर के सौजन्य से हुआ हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू की रिपोर्ट
बलिया । पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फेफना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उनकी पुत्रवधु और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डा. सुषमा शेखर द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की कड़ी में शुक्रवार को करनई के वृंदावन शिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करायी।
'जननायक की स्मृति में जनसेवा का संकल्प' के अंतर्गत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डॉ. सुषमा शेखर, द्विजेंद्र मिश्र, श्रीपति शुक्ल ग्राम प्रधान सोबई बांध व पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद करीब एक हजार लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनका परीक्षण शिविर में बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर चिकित्सकों की टीम ने किया। शिविर में ही लगाए गए दवा स्टालों के माध्यम से मरीजों को दवा भी वितरित किया गया।
इससे पहले स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए डा. सुषमा शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ही यह शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में फेफना विधानसभा में बहुत कार्य करना है। इसके लिए हर प्रयास किये जायेंगे। एक हजार से अधिक मरीजों को देखने के लिए सुबह नौ बजे से ही न्यूरो सर्जन डॉ. विशाल सिंह,बाल रोग विशेषज्ञ विनीता सिंह,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अपूर्वा सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ अविनाश पांडेय,फिजिशियन डॉ.एमके मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.आरडी राम, चेस्ट फिजिशियन डॉ.आरके झा,नेत्र सर्जन डॉ.धर्मेंद्र व शारदा नारायण अस्पताल मऊ के चिकित्सक डॉ. विमल कुमार जुट गए थे। इन्होंने सभी मरीजों को बारी बारी से देखा और उन्हे परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ. मदन राजभर पूर्व मण्डल अध्यक्ष, मनीष सिंह, राकेश सिंह,संजय सिंह, कमलेश राम,राजेश चौहान,कमलेश राम, राजेश चौहान, मुन्ना चौरसिया, मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह टिंकू, अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, अमित गिरी, सोनू सिंह, कमलेश सिंह, पिंटू गोंड, सूर्य प्रकाश सिंह, अविनाश सिंह अदालत, अखिलेश चौहान, अखिलेश सिंह पप्पू, बब्बू सिंह, श्री भगवान यादव विवेकानंद सिंह, लाल जी सिंह, नवतेज, सोनू शर्मा, शिवांश राय, राजेश सिंह, भूदेव पांडेय, सुनील सिंह महामंत्री, दीपक शुक्ला आदि ने स्वास्थ्य शिविर में सहयोग किये । इसके पूर्व सेनानी वृन्दावन मिश्र के मूर्ति पर माल्यार्पण डॉ० शेखर ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंह व आभार वृन्दावन शिक्षण संस्थान के डॉ. श्याम नंदन मिश्रा ने सभी के प्रति प्रकट किया।
विज्ञापन
