BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

पूर्व उप ब्लाक प्रमुख ने जिलाध्यक्ष भाजपा के साथ सौंपा ज्ञापन : हल्दी क्षेत्र में विद्युत तार बदलने और ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Ajay Mishra

Tue, Aug 11, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू

हल्दी (बलिया)। क्षेत्र में विद्युत तार का नवीनीकरण, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि सहित अन्य विद्युत संबंधी मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्व उप ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के जिला कार्य समिति के सदस्य मोहन प्रसाद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि आए दिन लोगों को तार टूटने,ओवर लोड के चलते ट्रांसफार्मर जलने की घटना से लोगों में भय बना रहता है। कहा कि जर्जर विद्युत तार,बार-बार ट्रिपिंग,समय से ट्रांसफार्मर न बदले जाने तथा विद्युत अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। सरकार की मंशा है कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे, नगर पालिका में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाए लेकिन जर्जर तार एवं ओवरलोड के चलते अक्सर तार टूटकर गिर जाते है जिसके कारण आए दिन जनपद में कई घटनाएं हो चुकी है। पत्रक सौंपने के बाद मोहन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें