BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

हल्दी थाना के अन्तर्गत बसुधरपाह चौकी के प्रभारी का म ऊ स्थानांतरण : शिव प्रकाश पाठक की जगह अब अजय सिंह होंगे बसुधरपाह के चौकी इंचार्ज,दी ग ई खुशी के साथ विदाई

Ajay Mishra

Fri, Oct 17, 2025

संवासंवाददाता जितेंद्र यादव

हल्दी (बलिया)।पुलिस चौकी बसुधरपाह के चौकी प्रभारी शिव प्रकाश पाठक का स्थानान्तरण शासन द्वारा मऊ कर दिया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में एक गरिमामयी सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की शुरुआत उन्हें मिष्ठान खिलाकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात ब्यूरोचीफ ज्ञान प्रकाश तिवारी पत्रकारगण जितेन्द्र यादव जीतू,हिमांशु दुबे व राजू तिवारी की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। अपने विदाई संबोधन में शिव प्रकाश पाठक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से जो प्रेम, स्नेह,सहयोग और सम्मान मिला,उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। बसुधरपाह चौकी में सेवा करते हुए मुझे हमेशा परिवार जैसा वातावरण महसूस हुआ। भावुक होते हुए उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि,यदि सेवा काल के दौरान भूलवश कोई त्रुटि हुई हो या किसी को असुविधा हुई हो तो उसके लिए वे क्षमा याचना करते हैं,साथ ही उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में तबादला एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है,परंतु वे हमेशा क्षेत्रवासियों से जीवंत संपर्क बनाए रखेंगे। वहीं हल्दी थानाध्यक्ष रोशन राकेश के गरिमामयी उपस्थिति में नए चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने कार्यभार संभाला। बताते चले कि नए चौकी इंचार्ज अजय सिंह इसके पूर्व बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रोहुआ चौकी पर तैनात थे। इस मौके पर उप निरीक्षक मनीराम,उप निरीक्षक भइया लाल सहित अन्य स्टाफ एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें