BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

जनपद बलिया में लगेगा रोजगार मेला : युवाओं को नौकरी के लिए मल्टी नेशनल कम्पनी में मौका

Ajay Mishra

Wed, Nov 26, 2025

संवाददाता जितेंद्र यादव (जीतू )

बलिया । बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 27 और 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, तारा निवास गली, सतनी सराय, बलिया में लगेगा। इसका उद्देश्य जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस मेले में रुद्रपुर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रुद्रपुर, उत्तराखंड की ओर से मल्टीनेशनल कंपनी राठौ स्टीयरिंग प्राइवेट लिमिटेड, बावल, हरियाणा में नौकरी के अवसर मिलेंगे। चयनित उम्मीदवारों को ऑन-जॉब ट्रेनिंग के साथ-साथ निःशुल्क डिप्लोमा पॉलिटेक्निक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। इन पदों के लिए योग्यता 12वीं पास, आईटीआई पास या स्नातक है। आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। यह रोजगार मेला सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की श्रृंखला का हिस्सा है। महिलाओं के लिए यह एक विशेष अवसर है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें