: परियोजना प्रबन्धक आजमगढ़ ने अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत कटहल नाला के दोनों तरफ 15-15 मीटर भूमि की आवश्यकता बताकर अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे के नेतृत्व में 6 सदस्यीय समिति गठित कर एक सप्ताह में जांच आख्या मांगा है
Admin
Wed, Mar 19, 2025
बलिया। कार्यालय परियोजना प्रबन्धक, यूनिट-03 कन्सट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), आजमगढ़ के पत्र संख्या 278/कार्य-61/05 दिनांक 06.03.2025 द्वारा नगर पालिका परिषद बलिया क्षेत्रान्तर्गत अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत कटहल नाला के दोनो तरफ सौन्दर्यीकरण हेतु नाले के दोनो तरफ औसतन 15-15 मी0 भूमि की आवश्यकता है, जो वर्तमान में अधिकांश जगहों पर अतिक्रमित है, के दृष्टिगत सिंचाई, नगरीय निकाय एवं राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर अतिक्रमण को हटाने हेतु अनुरोध किया गया है।
परियोजना प्रबन्धक, कन्सट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), आजमगढ़ द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में कहटल नाला के सौन्दर्यीकरण एवं विकास हेतु भूमि की उपलब्धता व उपयुक्तता की जांच/निरीक्षण किये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय, बलिया द्वारा 1-अपर जिलाधिकारी, (नमामि गंगे) बलिया को समिति का अध्यक्ष, 2-उपजिलाधिकारी, सदर-बलिया को सदस्य, 3-तहसीलदार, सदर-बलिया को सदस्य, 4-अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, बलिया को सदस्य, 5-अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बलिया को सदस्य, 6-अवर अभियन्ता, कन्सट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), आजमगढ़ को सदस्य नामित करते हुए 01 सप्ताह के अन्दर अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
