BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

: ट्रेलर के धक्के से रेलवे क्रासिंग का बैरियर क्षतिग्रस्त

Admin

Mon, Mar 17, 2025
रसड़ा मपबलिया 17 मार्च (डी एन एन)। बालू लदे ट्रेलर के धक्के से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहनों एवं पैदल यात्रियों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा वही क्षतिग्रस्त बैरियर के स्थान पर पाइप लगाकर ट्रेनों को गुजारा गया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह सवा दस बजे इंदारा फेफना रेल खंड अन्तर्गत प्यारे लाल चौराहा के समीप छितौनी रेलवे क्रासिंग पर बालू लदा ट्रेलर ने वैरियर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक विशाल माली ग्राम नरही थाना नगरा को गिरफ्तार कर ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया। बताते चलें कि ट्रेलर बिहार से लाल बालू लादकर रसड़ा से नगरा की तरफ जा रहा था कि इसी बीच साबरमती ट्रेन के आने पर वैरियर को बंद कर दिया गया। कुछ ही समय बाद साबरमती उधर से गुजरी। ट्रेन के गुजरते ही ट्रेलर ने गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। गेटमैन ने ट्रेलर को रोककर इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ चौकी इंचार्ज को दी। आरपीएफ प्रभारी इंचार्ज महिपाल सिंह ने ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद आवागमन कुछ समय तक ठप रहा। गेट का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जबकि अन्य ट्रेनों के आने पर वैकल्पिक व्यवस्था पाइप लगाकर काम किया जाता रहा। इस दौरान पाईप लगे गेट के माध्यम से ट्रेनों को गुजारा गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें